नई दिल्ली। नए साल की शुरुआत के दूसरे दिन एक बार फिर पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव आया है। साल के पहले दिन जहां कीमतें स्थिर रहीं थी वहीं आज कीमतों में उछाल नजर आया है। बीते साल के आखिरी तीन दिनों में पेट्रोल, डीजल के दामों में इजाफा हुआ था। इस दौरान इन तीन दिनों में दाम 40 पैसे प्रति लीटर तक बढ़ गए थे। अब एक दिन के ठहराव के बाद कीमतों में फिर उछाल आया है। आज देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 75.25 रुपये लीटर बिक रह है और डीजल के दाम 68.10 रुपए पर हैं। वहीं देश की आर्थिक राजधानी कहलाने वाली मुंबई में पेट्रोल की कीमत में 0.08 पैसे का इजाफा हुआ है।
भोपाल में पेट्रोल की कीमतें
हर दिन पेट्रोल की कीमतों में हो रहे बदलाव के चलते भोपाल में आज पेट्रोल के दाम Rs . 83.01 /Ltr पहुंच गए हैं। इससे पहले भोपाल में आखिरी बार 26 जनवरी, 2019 को पेट्रोल की कीमतों में +0.1 रुपए की बढ़ोतरी देखी गई थी। ऊपर दिए गए पेट्रोल की कीमतों में मध्य प्रदेश राज्य के टैक्स शामिल है। इसके अलावा जानिए भोपाल में पेट्रोल की कीमतों में क्या बदलाव हुए हैं।