
मुलतापी समाचार मनोज कुमार अग्रवाल
दमोह: श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान एवं विश्व शांति महायज्ञ जबलपुर नाका दमोह जैन मंदिर में आयोजित हो रहा है! विधान के विधानाचार्य एवं जैन ज्योतिष विद्या अनुसंधान केंद्र के निर्देशक डॉक्टर अभिषेक जैन एवं डॉक्टर आशीष जैन ने विधान के छठवें दिन 256 अर्घ्य समर्पित करवाए! इससे पूर्व सिद्धचक्र महामंडल विधान मै सुबह जिनाभिषेक के बाद प्रथम शांतिधारा डॉक्टर आरके जैन , डॉक्टर राहुल जैन ,अमित जैन एवं दूसरी शांति धारा का सौभाग्य डॉक्टर एलसी जैन व राकेश पलंदी को प्राप्त हुआ !
आयोजन में मुनि श्री 108 प्रबुद्ध सागर जी महाराज ने धर्म सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मनुष्य अगणित चीजों का भक्षण करता है ! जिसका कारण केवल क्षुदा रोग है ! मनुष्य को भोजन कब और कैसे करना चाहिए इस तथ्य को प्रकाशित करते हुए उन्होंने रात्रि भोजन के त्याग को वैज्ञानिक धर्म बताया एवं रात्रि में भोजन ना करने से मनुष्य को होने वाले विभिन्न फायदों के बारे में बताया ! जिसके प्रभाव से वहां पर मौजूद अनेक श्रावक श्राविकाओं ने रात्रि भोजन का आजीवन त्याग किया! सिद्धचक्र महामंडल विधान का समापन 12 फरवरी को होगा!
