मुलतापी समाचार
बैतूल। जिले के झल्लार थाना क्षेत्र के अंतर्गत जमीनी विवाद के चलते सोमवार को 2 पक्षों में गंभीर विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई। इस विवाद में मारपीट के बाद एक युवक को गहरी खाई में फेंक दिया गया। इससे उसे गंभीर चोटें आई है। सूचना पर संजीवनी 108 से उसे जिला अस्पताल में भर्ती किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार झल्लार थाना क्षेत्र के अंतर्गत चारठान चूनालोहमा में खेत की जमीन को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया था। इसमें मोहन पिता रूपलाल नागले को अन्य पक्ष के लोगों ने मारपीट कर 20 फीट गहरी खाई में फेंक दिया। इससे मोहन को गंभीर चोटे आई हैं। विवाद की स्थिति को देखते हुए तत्काल सूचना 100 डायल को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपित कैलाश पिता चंदू को हिरासत में लिया है। घायल मोहन को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उसका इलाज चल रहा है।