Multapi Samachar

आज निर्भया के दोषियों को मिली सजा फांसी तिहाड जैल में सुबह साढ़े पांच बजे फांसी दी
मुलतापी समाचार
तिहाड़ जेल में निर्भया के चारों कैदियों को फांसी की सजा दे दी गई
निर्भया के चारों गुुनहगारों को तिहाड़ जेल में सुबह साढ़े पांच बजे फांसी दे दी गई।
निर्भया गैंगरेप केस में दोषियों की फांसी टलवाने की सारी कोशिश नाकाम हो गई। दिल्ली हाईकोर्ट के बाद सुप्रीम कोर्ट ने भी निर्भया गैंगरेप के दोषियों की फांसी के खिलाफ याचिका गुरूवार और शुक्रवार की आधी रात को ठुकरा दी। जिसके बाद अब निर्भया के चारों दोषियों को सुबह साढ़े पांच बजे फांसी दे दी गई। मेडिकल ऑफिसर ने चारों दोषियों को मृत घोषित किया।
निर्भया की मां आशा देवी ने दिल्ली गैंगरेप के दोषियों की फांसी के बाद अपनी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए कहा कि आखिरकर उन्हें लंबे संघर्ष के बाद फांसी दे दी गई। उसके जाने के बाद हमने लड़ाई शुरू की, यह संघर्ष उसके लिए था और ये भविष्य में हमारी बेटियों के लिए जारी रहेगा। मैं बेटी की तस्वीर को गले लगाया और कहा कि आखिरकार तुम्हें इंसाफ मिला।
निर्भया के गुनहगारों की फांसी के बाद निर्भया के पिता ने कहा कि उन्हें इस घड़ी के लिए सात साल से इंतजार था। उन्होंने इस फैसला पर खुशी जताते हुए कहा कि आज हमारे लिए ही नहीं देश के लिए भी बड़ा दिन है।
चारों दोषी- मुकेश सिंह, पवन गुप्ता, विनय शर्मा और अक्षय ठाकुर को पहली बार निर्भया गैंगरेप केस में साल 2013 में मौत की सजा सुनाई गई थी। गौरतलब है कि साल 2012 में दक्षिणी दिल्ली के वसंत कुंज इलाके में चलती बस में 23 वर्षीय पैरा-मेडिकल छात्रा के साथ 6 दरिदों ने सारी हदें पार करते हुए उसके साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया था। निर्भया को इलाज के लिए देश से बाहर भी ले जाया गया, लेकिन वह नहीं बच पाई। इस झकझोर देने वाली घटना के बाद पूरा देश सड़कों पर उतर आया था।
पवन के गांव केे पसरा सन्नाटा, घरवालों ने नही कीकिसी से बाता
फांसी के बाद जेल के बाहर जश्न
निर्भया सामूहिक दुष्कर्म और हत्याकांड के दोषियों को तिहाड़ जेल में शुक्रवार सुबह 5.30 बजे फांसी दे दी गई, जिसके बाद जेल के बाहर इकट्ठा हुई भीड़ ने आखिरकार दोषियों को फांसी दिए जाने के निश्चित समय पर मिठाई बांटकर जश्न मनाया और ‘निर्भया जिंदाबाद’ के नारे लगाए।
चारों दोषी मृत घोषित
निर्भया के चारों दोषियों को मृत घोषित कर दिया गया है। अब चारों दोषियों के शवों को पोर्स्टमाटम के लिए ले जाया जाएगा।
निर्भया की मां ने कहा- लंबे इंतजार के बाद आखिरकर उन्हें लटकाया गया
निर्भया की मां आशा देवी ने दिल्ली गैंगरेप के दोषियों की फांस के बाद अपनी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए कहा कि आखिरकर उन्हें लंबे संघर्ष के बाद फांसी दे दी गई। उसके जाने के बाद हमने लड़ाई शुरू की, यह संघर्ष उसके लिए था और ये भविष्य में हमारी बेटियों के लिए जारी रहेगा। मैं बेटी की तस्वीर को गले लगाया और कहा कि आखिरकार तुम्हें इंसाफ मिला।
निर्भया के पिता ने कहा- इस घड़ी का साल साल से इंतजार था
निर्भया के गुनहगारों की फांसी के बाद निर्भया के पिता ने कहा कि उन्हें इस घड़ी के लिए सात साल से इंतजार था। उन्होंने इस फैसला पर खुशी जताते हुए कहा कि आज हमारे लिए ही नहीं देश के लिए भी बड़ी दिन है। निर्भया के पिता ने आगे कहा कि न्याय का दिन है, महिलाओं के न्याय का दिन है। निर्भया आज खुश होगी। उन्होंने आगे कहा कि महिलाओं के लिए ऐसी गाइडलाईन बने कि किसी पीड़ित परिवार को इतना लंबा संघर्ष न करना पड़े।
तिहाड़ के डीजीपी ने कहा- निर्भया के गुनहगारों को साढ़े पांच बजे लटकाया गया
निर्भया के गुनहगारों को शुक्रवार तड़के फांसी दे गई है। तिहाड़ जेल के डीजीपी संदीप गोयल ने कहा कि 2012 दिल्ली गैंगरेप के चारों दोषियों को सुबह साढ़े पांच बजे फांसी पर लटकाया गया।
दोषियों को तख्ता पर खड़ा कर पवन जल्लाद जेलर को इशारों में बताएगा की तैयारी पूरी है
जेल मैन्युअल के मुताबिक, अब दोषियों को तख्ता पर खड़ा करन के बाद पवन जल्लाद जेलर को इशारों में बताएगा कि तैयारी पूरी है। इसके बाद जेलर रूमाल दिखाकर लिवर खींचने की इजाजत देगा।
बस 10 मिनट में दे दी जाएगी निर्भया के गुनहगारों को फांसी
निर्भया के गुनहगारों को महज दस मिनट में फांसी दे दी जाएगी। चारों दोषियों को फांसी घर में ले जाया गया है। तय समय के अनुसार सुबह साढ़े पांच बजे सजा-ए-मौत दे दी जाएगी