मुलतापी समाचार
मुलताई। मुलताई के पारेगांव रोड निवासी रमन शर्मा का लंबी बीमारी के चलते मंगलवार को निधन हो गया था। स्व. रमन शर्मा के परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। ऐसे में बुधवार को गांधी चौक गणेश उत्सव मंडल द्वारा स्व. रमन शर्मा के परिवार को 8100 रुपये की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की। मंडल के नवनीत चंदेल, सुमित शिवहरे, प्रशांत भार्गव, पंकज अग्रवाल, विनय खंडेलवाल, मोनू मिश्रा, पवन जैन, रोहित मिश्रा, अमन शर्मा, सौरभ खंडेलवाल, गुड्डू रस्तोगी ने राशि एकत्रित कर पीडि़त परिवार को प्रदान करते हुए आगे भी यथासंभव सहायता का आश्वासन दिया। गांधी चौक के गणेश मंडल द्वारा हमेशा ही जन सेवा के प्रकल्प चलाए जाते है। मंडल द्वारा इसके पूर्व एक महिला को मदद दी गई थी, उसका मकान आगजनी में जलकर खाक गया था, तब मंडल के सदस्यों ने एक बड़ी राशि देकर महिला की मदद की थी। एक बार फिर मंडल के सदस्य जरूरतमंद परिवार की मदद के लिए आगे आया है। परिजनों ने मंडल के सदस्यों का आभार व्यक्त किया है।