
मुलतापी समाचार मनोज कुमार अग्रवाल
भोपाल: मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी लगातार दावा कर रही है कि वह प्रतिदिन कम से कम 25000 लोगों को भोजन के पैकेट बांट रही है, परंतु आज उस समय कांग्रेस की पोल खुल गई जब दिग्विजय सिंह अपनी पत्नी अमृता राव सिंह के साथ गरीबों को भोजन के पैकेट बांटने आए! मीडिया की मौजूदगी में उन्होंने करीब 15 मिनट तक लोगों को भोजन के पैकेट वितरित किए! उनके जाते ही भोजन का वितरण भी बंद कर दिया गया!
मात्र चार पुरी और एक चम्मच सब्जी के लिए लोग घंटों तेज धूप में लाइन में लगे रहे, और दिग्विजय सिंह निर्धारित समय के 45 मिनट बाद आए! करीब 2 घंटे तक लोग लाइन में लगे रहे
प्रदेश कांग्रेस के द्वारा बैरागढ़ के कम्युनिटी हाल में गरीबों को भोजन उपलब्ध कराने के लिए शनिवार से रसोई शुरू की गई है! सुबह से ही बस्तियों में सूचना दे दी गई थी कि दोपहर में भोजन पार्टी के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह बाटेंगे! दिग्विजय सिंह के आने के पहले से ही आयोजन स्थल पर लंबी-लंबी कतारें लग गई! दिग्विजय सिंह तय समय से करीब 45 मिनट देरी से यहां पहुंचे! दिग्विजय ने 15 मिनट तक गरीबों को भोजन के पैकेट दिए! इसके बाद वह चले गए! थोड़ी देर बाद आयोजकों ने भोजन वितरण बंद कर दिया और कह दिया कि अब शाम को आना, लोगों को भूखे पेट वापस लौटना पड़ा!

मुलतापी समाचार