
मुलतापी समाचार मनोज कुमार अग्रवाल
लखनऊ: समाजवादी पार्टी के संरक्षक एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की तबीयत ठीक न होने के कारण लखनऊ के मेदांता अस्पताल की इमरजेंसी यूनिट में भर्ती किया गया है। अस्पताल में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव व शिवपाल सिंह यादव मौजूद है। गुरुवार दोपहर अखिलेश यादव भी अस्पताल पहुंचे और उनका हालचाल लिया।
डॉक्टरों का कहना है कि मुलायम अब पूरी तरह से ठीक है, रात तक उन्हें डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। बताया जा रहा है कि मुलायम सिंह बुधवार रात से बीमार है इसलिए उन्हें भर्ती कराया गया है।
मुलतापी समाचार