कांग्रेस के बाद भाजपा ने भी दिया ब्राम्हण समाज को सम्मान

बैतूल। लंबे समय से भाजपा जिला अध्यक्ष मनोनयन की अटकलें चल रही थी जिसे आज विराम लग गया है। बैतूल में युवाओं के बीच लोकप्रिय सरल,सहज स्वभाव से अपनी अलग ही पहचान बनाने वाले आदित्य(बबला)शुक्ला को भारतीय जनता पार्टी ने जिला अध्यक्ष बनाया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा और प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत द्वारा आज प्रदेश कार्यालय मंत्री सत्येंद्र भूषण सिंह के हस्ताक्षर से जारी जिला अध्यक्षों की सूची में श्री शुक्ला को अध्यक्ष बनाया गया है। भाजपा अध्यक्ष बनाए जाने की जानकारी लगते ही पार्टी कार्यकर्ताओं और श्री शुक्ला के शुभचिंतकों ने उन्हें सोसल मीडिया पर बधाई देने होड़ मची हुई है।