जिले में एक दिन में 6 और एक दिन में 4 मरीज बढ़ने से कोरोना पॉजिटिव की संख्या 13 पहुंची, जिसमे 12 एक्टिव केस।
बैतूल – जिले में कोरोना के मरीजों की संख्या निरंतर बढ़ते जा रही है। जिसमे वर्तमान में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 13 तक पहुँच चुकी है। वर्तमान में 22 मई को ही जिले के अलग-अलग स्थानों पर 4 कोरोना के मरीज मिले हैं। सबसे पहले नागपुर से भैंसदेही लौटे युवक से जिले में कोरोना का दौर जारी हुआ था और अब वर्तमान में नए 12 केस जिले में मिले हैं जो सभी मुंबई से ही जिले में लौटे है।
जिलें में कोरोना के बड़ते कदम
(1) 06-04-2020 जाम मोहल्ला, भैंसदेही
(2) 15-05-2020 ग्राम तारा, शाहपुर। (3) 15-05-2020 ग्राम तारा, शाहपुर
(4) 19-05-2020 शोभापुर, रतनपुर, घोडाडोंगरी (5) 19-05-2020 शोभापुर, रतनपुर, घोडाडोंगरी
(6) 19-05-2020 शोभापुर, रतनपुर, घोडाडोंगरी (7) 19-05-2020 शोभापुर, रतनपुर, घोडाडोंगरी
(8) 19-05-2020 कतिया कोयलारी, घोड़ाड़ोंगरी (9) 19-05-2020 कतिया कोयलारी, घोड़ाड़ोंगरी
(10) 22-05-2020 हनुमान मोहल्ला, आठनेर (11) 22-05-2020 ग्राम हिवरा,आठनेर
(12) 22-05-2020 सिवनपाट, घोड़ाडोंगरी (13) 22-05-2020 मोखामाल, शाहपुर
जिले में महाराष्ट्र से लाैटे लाेगाें के कारण काेराेना पॉजिटिव का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। शुक्रवार को चार नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं ये सभी मुंबई से लाैटकर आए हैं। जिले में अब तक कुल 13 लाेग पॉजिटिव मिले हैं इनमें से 12 ताे मुंबई से लाैटे हैं। वहीं सबसे पहला केस भैंसदेही का युवक भी नागपुर से लाैटकर आया था। जाे अब ठीक हाे चुका है। वर्तमान में जिले में 12 एक्टिव केस हैं।
मुंबई से लौटी आठनेर की नर्स, हिवरा गांव का युवक, सिवनपाट घोड़ाडोंगरी और मोखामाल शाहपुर की दो महिलाएं भी पॉजिटिव मिली हैं। इस कारण शुक्रवार काे हिवरा, आठनेर, मोखामाल को कंटेनमेंट एरिया घोषित किया है। सिवनपाट को कंटेनमेंट घोषित नहीं किया है। कलेक्टर श्री राकेश सिंह ने बताया कि महिला सिवनपाट पहुंची ही नहीं वह घोड़ाडोंगरी में क्वारेंटाइन थी इसलिए सिवनपाट काे छाेड़ दिया है। नर्स व युवक काे आठनेर के सेंटर और माेखामाल की महिला काे शाहपुर शिफ्ट कर दिया है।
संपर्क में आए चार लोग क्वारेंटाइन, भेजे सैंपल
आठनेर और हिवरा के दो कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आए मुलताई और प्रभातपट्टन ब्लॉक के चार लोगों के सैंपल लिए गए हैं। प्रभातपट्टन प्रभारी बीएमओ डॉ. पल्लव अमृतफले ने बताया पॉजिटिव नर्स जिस वाहन से आई आई थी उसके ड्राइवर के साथ ही ब्लॉक की एक अन्य युवती भी उसके संपर्क में आई थी। ड्राइवर और युवती को क्वारेंटाइन कर सैंपल जांच के लिए भेजे हैं।
जिले के हेल्थबुलेट 22 मई तक
कुल भेजे गए सैंपल की संख्या-551,
पॉजिटिव सैंपल संख्या-13,
नेगेटिव सैंपल संख्या-439,
रिपोर्ट अप्राप्त-94