
शिवपुरी-करैरा:- केंद्रीय मंत्री नरेन्द्रसिंह तोमर का जन्मदिन शुक्रवार को था। प्रमुख समाचार पत्रों में भरपूर विज्ञापन लगे थे, जबकि करैरा सहित अन्य इलाकों में होर्डिंग भी लगाए गए थे। इनमें पूर्व मंत्री और भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया के पोस्टर नहीं थे। जन्मदिन तोमर का था और चर्चा में सिंधिया चल निकले। सुबह से चाय की गुमटी और पान की दुकानों पर यहीं चर्चे सुनाई दे रहे थे। लोग अपने अपने अंदाज में बातें करते देखे गए।