भीमपुर बैतूल — जनपद पंचायत भीमपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने कर्तव्यों में लगातार लापरवाही बरतने एवं समीक्षा बैठकों में अनुपस्थित रहने के आरोप में ग्राम पंचायत केकडिय़ाकला के ग्राम रोजगार सहायक श्री रामप्रसाद सलामे एवं ग्राम पंचायत बाटलाकला के ग्राम रोजगार सहायक श्री भूरेलाल पाटिल की संविदा सेवा तत्काल प्रभाव से समाप्त करने के आदेश दिए हैं।
Daily Archives: July 2, 2020
Madhya Pradesh Cabinet Expansion : सिंधिया खेमे से 9 MLA को मिली कैबिनेट में जगह, ऐसा है पूरा गणित
भोपाल Madhya Pradesh Cabinet Expansion । मप्र में शिवराज सरकार का आज कैबिनेट विस्तार हो गया और इसी के साथ प्रदेश की सियासत में ज्योतिरादित्य सिंधिया का प्रभुत्व भी साफ दिखाई देने लगा। इसमें कोई शक नहीं कि प्रदेश में दोबारा भाजपा सरकार बनाने का पूरा श्रेय ज्योतिरादित्य सिंधिया को ही जाता है, इसलिए मंत्रिमंडल विस्तार में भी इसका असर साफ-साफ देने को मिला है।
बुधवार को जितने मंत्रियों ने शपथ ग्रहण किया, उसमें भाजपा में पहले से मौजूद 16 विधायक शामिल हैं। इन 16 विधायकों में से भी 9 नए चेहरों को मंत्रिमंडल में जगह दी गई है, वहीं 7 पुराने चर्चित चेहरे ही कैबिनेट में शामिल किए गए हैं, जो प्रदेश की सियासत में पहचान बन चुके हैं।
सिंधिया खेमें से 9 विधायकों को मिली कैबिनेट में जगह
वहीं कैबिनेट विस्तार में ज्योतिरादित्य सिंधिया की खूब चली है। सिंधिया ने अपने साथ आने वाले 9 विधायकों को कैबिनेट में जगह दिलाई है। वैसे इसके अलावा कांग्रेस से ऐसे विधायक भी भाजपा में शामिल हुए थे, जो सिंधिया खेमे के नहीं थे। उन्हें भी मंत्रिमंडल में जगह दी गई है। ऐसे विधायकों की संख्या तीन है।
ये हैं ज्योतिरादित्य सिंधिया खेमे से 9 विधायक
महेंद्रसिंह सिसोदिया, प्रद्युम्न सिंह तोमर, इमरती देवी, सुरेश धाकड़ (राठखेड़ा), ओपीएस भदौरिया, गिर्राज दंडोतिया, राज्यवर्धन सिंह, बृजेंद्र सिंह यादव प्रभुराम चौधरी
कांग्रेस से भाजपा में आए ये तीन विधायक भी बने मंत्री
बिसाहूलाल सिंह, हरदीप सिंह डंग, एंदल सिंह कंसाना
Madhya Pradesh Cabinet Expansion : मध्य प्रदेश में 28 मंत्रियों ने ली शपथ, देखें पूरी लिस्ट, अब होगा विभागों का बंटवारा
Madhya Pradesh Cabinet Expansion : मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान मंत्रिमंडल में आज 28 नए मंत्री शामिल हो गए हैं। भोपाल के राजभवन में प्रभारी राज्यपाल आनंदीबेन पटेल इन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलवाई। 20 ने कैबिनेट और 8 ने राज्यमंत्री पद की शपथ ली। अब पिछले पांच मंत्रियों को मिलाकर मंत्रिमंडल में कुल 33 मंत्री हो गए हैं। मंत्रिमंडल विस्तार के बाद अब सबसे पहले सीएम शिवराज बैठक लेंगे और जल्द ही मंत्रियों को विभागों का बंटवारा किया जाएगा।
कैबिनेट मंत्री
– गोपाल भार्गव
– विजय शाह
– जगदीश देवड़ा
– बिसाहू लाल सिंह
– यशोधरा राजे सिंधिया
– भूपेंद्र सिंह
– एदल सिंह कंषाना
– बृजेंद्र प्रताप सिंह
विश्वास सारंग
– इमरती देवी
– प्रभुराम चौधरी
– महेंद्र सिंह सिसौदिया(संजू भैया)
– प्रद्युमन सिंह तोमर
– प्रेम सिंह पटेल
– ओमप्रकाश सकलेचा
– उषा ठाकुर
– अरविंद भदौरिया
– डॉ. मोहन यादव
राजवर्धन सिंह प्रेमसिंह दत्तीगांव
राज्यमंत्री
– भरत सिंह कुशवाह
– इंदर सिंह परमार
मध्यप्रदेश में 20 विधायकों को कैबिनेट मंत्री और 8 विधायकों को राज्यमंत्री बनाया गया
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मध्यप्रदेश शासन
कैबिनेट मंत्री मध्यप्रदेश
- गोपाल भार्गव
- विजय शाह
- जगदीश देवड़ा
- बिसाहू लाल सिंह
- यशोधरा राजे सिंधिया
- भूपेंद्र सिंह
- ऐंदल सिंह कसाना
- बृजेंद्र प्रताप सिंह
- विश्वास सारंग
- इमरती देवी
- डॉ. प्रभुराम चौधरी
- महेन्द्र सिंह सिसोदिया
- प्रद्युम्न सिंह तोमर
- प्रेम सिंह पटेल
- ओमप्रकाश सखलेचा
- ऊषा ठाकुर
- अरविंद सिंह भदौरिया
- डॉ. मोहन यादव
- हरदीप सिंह डंग
- राज्यवर्धन सिंह दत्तीगांव
राज्य मंत्री
- भारत सिंह कुशवाह
- इंदर सिंह परमार
- रामखेलावन पटेल
- रामकिशोर कांवरे
- बृजेंद्र सिंह यादव
- गिरीराज दंडोतिया
- सुरेश धाकड़
- ओपीएस भदौरिया
प्रदीप डिगरसे मुलतापी समाचार बैतूल 9584390839