
मुलतापी समाचार मनोज कुमार अग्रवाल
नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसकी जानकारी उन्होंने खुद अपने ट्विटर पर दी है। साथ ही उनके संपर्क में आए लोगों से भी जांच करवाने की सलाह दी है।
अमित शाह को डॉक्टरों की सलाह पर गुरु ग्राम स्थित मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शाह रविवार करीब दोपहर 4:00 बजे मेदांता अस्पताल पहुंचे। मेदांता अस्पताल की डॉक्टर सुशीला कटारिया के नेतृत्व में चिकित्सकों की टीम उनकी देखरेख कर रही है। मौके पर पुलिस प्रशासन के आला अधिकारी भी मौजूद है। ईश्वर से जल्द उनके स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करते हैं।।
मुलतापी समाचार बेतूल