
- बैतूल शहर में बच्चों का डॉक्टर सहित 6,
- पाथाखेड़ा में 1, वहीं
- आमला 1,
- चिचोली में सीहोर से लौटे युवक की रिपोर्ट पाॅजिटिव आई
- मुलताई के अम्बेडकर वार्ड में एक व्यक्ति जो की पूर्व में कोरोना मरीज के संपर्क में आया था पॉजिटिव आया है ।
जिले में कुल पाॅजिटिव केस 271 हो गए हैं। राहत की बात यह है कि 181 लाेग ठीक होकर घर भी लौट गए हैं। अब एक्टिव केस 74 रह गए हैं।बैतूल शहर के महावीर वार्ड में पाॅजिटिव आया डॉक्टर, जिला अस्पताल में पदस्थ है। आर्यपुरा का डॉक्टर कोरोना पॉजिटिव : इधर शहर के आर्यपुरा क्षेत्र का एक डॉक्टर कोरोना संक्रमित पाया गया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्राइवेट उपचार करने वाला यह डॉक्टर बच्चों का उपचार करता था। लेकिन डॉक्टर महावीर वार्ड में कोरोना पॉजिटिव पाए गए कुछ मरीजों को घर पर बॉटल लगाने गया था। उन मरीजाें की प्राइमरी संपर्क हिस्ट्री में डाॅक्टर के आने के कारण उसका भी सैंपल लिया था। तहसीलदार ओमप्रकाश चोरमा ने बताया आर्यपुरा का एक डॉक्टर कोरोना संक्रमित पाया गया है। उसके घर के आसपास कंटेंटमेंट एरिया बनाया है।
अधिकांश पाॅजिटिव दूसरे शहर से लौटने वाले : जिले में अधिकतर मामले बाहर से लौटने वालाें के सामने आ रहे हैं। शहर के टिकारी में पटना से लौटा युवक, महावीर वार्ड में विजयवाड़ा से लौटी महिला संक्रमित निकली।
वहीं पाॅजिटिव के संपर्क में आकर टेलीफाेन कॉलोनी निवासी 40 वर्षीय पुरुष,
पटेल वार्ड निवासी 23 वर्षीय युवक,
पटेल वार्ड निवासी 48 वर्षीय महिला के अलावा
महात्मा फुले वार्ड पाथाखेड़ा की 56 वर्षीय महिला,
हरण्या चिचोली में सीहोर से लौटा 23 वर्षीय युवक पाॅजिटिव पाया गया।
मुलताई में रात में आया पॉजिटिव केस

– मुलताई नगर के आंबेडकर वार्ड में एक युवक जो पिछले दिनों आये कोरोना पॉजिटिव मरीज के संपर्क आया था तथा उसे भोपाल से गाड़ी में लाया था, वह रविवार को देर रात पॉजिटिव पाया गया| मामले की पुष्टि SDM मुलताई द्वारा की गई|
कोल नगरी की हालत ख़राब
कोविड-19 कोरोना वायरस का संक्रमण दिनों-दिन बढ़ता ही जा रहा है। कोल नगरी पाथाखेड़ा में अब संक्रमितों की संख्या बढ़कर 34 हो गई है। रविवार सुबह 56 वर्षीय महिला की रिपोर्ट कोरोना वायरस पॉजिटिव आई। इससे पहले भी वार्ड नंबर 31 के इसी परिवार के दो सदस्य पॉजिटिव आए हैं। पाथाखेड़ा क्षेत्र में 26 दिनों के भीतर 34 केस सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। वहीं प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा सतत दौरा किया जा रहा है। फेस मास्क, हैंड सैनिटाइजर का उपयोग करने के निर्देश दिए जा रहे हैं। इसके अलावा पॉजिटिव व्यक्ति के संपर्क वाले लोगों को चिह्नित कर उनके कोरोना सैंपल लिए जा रहे हैं। रविवार को डॉ. मनोज सूर्यवंशी व उनकी टीम द्वारा वार्ड नंबर 35 में संक्रमित व्यक्ति के संपर्क वाले 18 लोगों के कोरोना सैंपल लिए गए।