
भोपाल: मध्य प्रदेश में नई शिक्षा नीति 2020 लागू कर दी गई है। इसके आदेश शुक्रवार देर रात माध्यमिक शिक्षा मंडल के सचिव ने जारी कर दिए हैं। इसके अनुसार 7 सितंबर से ऑनलाइन क्लास चालू हो जाएगी। इसमें ऑनलाइन एसेसमेंट भी शामिल रहेगा।
माध्यमिक शिक्षा मंडल के अध्यक्ष राधेश्याम जुलानिया ने बताया कि 7 सितंबर से ऑनलाइन शिक्षा सत्र शुरू किया जा रहा है। सुबह 7:00 बजे से 10:00 बजे तक 3 घंटे दूरदर्शन पर पाठ्य सामग्री का प्रसारण कक्षा बार किया जाएगा। सभी छात्रों को होम असाइनमेंट पूरा करना अनिवार्य होगा। इसी से उनका मूल्यांकन किया जाएगा। बिना होम असाइनमेंट पूरा किए कोई भी आगे नहीं जा सकेगा। इसके लिए प्रत्येक विषय को 10 यूनिट में बांटकर प्रत्येक यूनिट के बाद होम असाइनमेंट दिया जाएगा। होम असाइनमेंट छात्रों को माध्यमिक शिक्षा मंडल ऐप और पोर्टल के माध्यम से सीधा मिलेगा।
मुलतापी समाचार
