हेल्थ बुलेटिन
कोरोना न्यूज
Multapi Samachar
जिले में कोरोना संक्रमण से गुरुवार को एक और वृद्ध की मौत हो गई। अब तक 56 लोगों की मौत कोरोना से हो चुकी है वहीं 2406 लोग संक्रमित हुए हैं। गुरुवार को 21 नए मरीज मिले हैं जिन्हें मिलाकर अब 293 एक्टिव मरीज हैं। एकीकृत रोग निगरानी परियोजना से प्राप्त जानकारी के अनुसार हथनापुर मुलताई निवासी 50 वर्षीय पुरुष, विवेकानंद वार्ड मुलताई निवासी 25 वर्षीय युवती, शास्त्री वार्ड मुलताई निवासी 58 वर्षीय महिला, जामू भीमपुर निवासी 52 वर्षीय महिला एवं 56 वर्षीय पुरूष, शाहपुर निवासी 47 वर्षीय महिला, 45 वर्षीय महिला, 30 वर्षीय युवक एवं 60 वर्षीय महिला, बरबटपुर शाहपुर निवासी 27 वर्षीय युवती, छुरी घोड़ाडोंगरी निवासी 43 वर्षीय महिला, 22 वर्षीय युवती एवं 21 वर्षीय युवती, सदर बाजार बैतूल निवासी 61 वर्षीय पुरुष, बगडोना घोड़ाोंगरी निवासी 38 वर्षीय पुरुष, चन्द्रशेखर वार्ड बैतूल निवासी 15 वर्षीय बालक, देशबंधु वार्ड टिकारी बैतूल निवासी 40 वर्षीय महिला, इन्दिरा वार्ड बैतूल निवासी 55 वर्षीय महिला, सूखाढ़ाना सलैया घोड़ाडोंगरी निवासी 64 वर्षीय पुरुष, चिरापाटला चिचोली निवासी 24 वर्षीय युवक, खंजनपुर बैतूल निवासी 28 वर्षीय युवक संक्रमित पाए गए हैं। इधर जिले के विभिन्ना कोविड सेंटरों में भर्ती 7 मरीजों को स्वस्थ होने पर छुट्टी दे दी गई है।