बॉलीवुड एक्टर विजय राज को पुलिस ने महाराष्ट्र के गोंदिया जिले से गिरफ्तार किया है। विजय पर फिल्म की महिला क्रू मेंबर के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगा है।हालांकि बाद में विजय को जमानत मिल गई। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि सोमवार को महिला ने पुलिस में अभिनेता के खिलाफ छेड़छाड़ की शिकायत की थी।
महिला ने आरोप लगाया कि राज ने सोमवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में फिल्म ‘शेरनी की शूटिंग के दौरान उनसे छेड़छाड़ की। उन्होंने बताया कि अभिनेता के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। राज को गोंदिया के एक होटल से गिरफ्तार किया गया जहां क्रू सदस्य ठहरे हुए हैं।
